हिन्दी मे टाईप करने के लिये इस टाईप पेड का उपयोग करे

Monday 12 March 2012

युवती से छेड़छाड़ के मामले में विधायक का बेटा गिरफ्तार

लखनऊ। रूसी युवती से छेड़छाड़ के मामले में बसपा विधायक के बेटे को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे मालवीय नगर के सर्वोदय एंक्लेव से गिरफ्तार किया गया। वह यहां अपनी बहन के घर में छिपा हुआ था।

उल्लेखनीय है कि एक रूसी युवती ने उत्तर प्रदेश के बसपा के एक विधायक के बेटे विवेक सिंह के खिलाफ दिल्ली के महरौली थाने में छेड़छाड़ व मारपीट का मामला दर्ज कराया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि विवेक ने युवती का पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड व मोबाइल भी छीन लिया।

मामला दर्ज होने के बाद से विवेक फरार था। आखिरकार सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञात रहे कि विवेक के खिलाफ वर्ष 2009 में कालकाजी थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। तब उस पर नेहरू प्लेस इलाके में एक बार मैनेजर पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया था।

No comments:

Post a Comment

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...